टीम इंडिया के लिए दीवार बना रहे हैं पुजारा

 25 Jan 2021  950

संवाददाता/in24 न्यूज़।
आज टीम इंडिया के चेतेश्वर पुजारा का जन्मदिन है. वैसे तो देखा जाय तो भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को दीवार कहा जाता था, क्योंकि वे टेस्ट क्रिकेट में जब तक क्रीज पर रहते थे तब तक गेंदबाज परेशान रहते थे। वह आसानी से अपना विकेट गंवाना पसंद नहीं करते थे। जब राहुल द्रविड़ के संन्यास लिया तो ऐसा माना जाने लगा था कि अब भारत के लिए उनकी जगह कोई और खिलाड़ी शायद न ले पाये। लेकिन जैसे-जैसे चेतेश्वर पुजारा का कैरियर आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे भारतीय टेस्ट क्रिकेट में एक नई दीवार तैयार हो रही है। इसीलिए अब राहुल द्रविण का दर्जा चेतेश्वर पुजारा को दिया जाने लगा है। बीसीसीआई ने चेतेश्वर को जन्मदिन विश किया। इसके साथ कहा कि हम आपके टीम इंडिया के मिस्टर डिपेंडेबल होने की कामना की कामना करते हैं। जन्मदिन की बधाई। बता दें कि पुजारा ने टीम इंडिया को एक नया भरोसा दिलाया है.